Amazon forest
Amazon जंगल के बारे मे !
यदि हम पृथ्वी की बात करे तो अमेज़न का जंगलहमारी पृथ्वी का heart है मतलब की पृथ्वी का 20 % ऑक्सीजन अमेज़न के जंगलों से ही आता है । Amazon का जंगल 9 देशों मे फैला हुआ है इसका सबसे बड़ा भाग ब्राजील मे 60 % और Peru मे 13 % , कोलंबिया मे 10 % इसके अलावा और भी देशों मे फैला हुआ है ।इस जंगल मे लगभग 4 अरब से भी ज्यादा वृक्ष है और यहाँ के पेड़ बहुत ही ज्यादा बड़े और घने है जिसकी वजह से यहाँ की धरती तक धूप पहुँच ही नहीं पाती है । विश्व के 62 % rain forest का हिस्सा अकेले ऐमज़ान के जंगल से ही आता है और अमेज़न के जंगल का कुल क्षेत्रफल 5.5 million square किलोमीटर है जो की भारत देश की कुल क्षेत्रफल से भी ज्यादा है ।
ये पूरी पृथ्वी के लगभग 4 % हिस्से मे फैला हुआ है अमेज़न नदी दुनिया की सबसे बड़ी दूसरी नदी है और इसमे दुनिया की 20 % रिवर अमेज़न मे जाके मिलती है, बारिश के दिनों मे यहाँ इतना पानी भर जाता है की नदी के एक छोर से दूसरे छोरे का पता लगाना मुस्किल हो जाता है ।
अमेज़न के जंगल की आश्चर्य जनक बाते :
1. यहाँ लगभग 17000 से भी ज्यादा केवल पेड़ की और 30000 से ज्यादा कीड़े की प्रजाति पाई जाती है।
2. इस जंगल के रिवर मे 5000 से भी ज्यादा मछली की प्रजाति और 3000 से ज्यादा Spiders की प्रजाति पाई जाती है ।
3. पूरे विशव मे 70% औषधीय पौधे यहाँ मौजूद है और बहुत से ऐसे महत्वपूर्ण पौधे है जिसके बारे मे व्ययज्ञानिकों द्वारा खोज जारी है जो की मानव कल्याण का कारक बन सकते है ।
4. वैसे तो साल भर इस वर्षा वन मे बारिश होती रहती है लेकिन साल 2010 मे इस वर्षा वन मे भारी सूखा पड़ा था जो की वैज्ञानिको के अनुसार 100 साल मे एक बार हुआ था जिसके लिए पेरू ने 1 अरब रुपए की मदद भी किया था ।
5. अमेज़न का जंगल इतना घना और विशाल होने के कारण यहाँ दिन के समय भी थोड़ा अंधेरा छाया रहता है और पेड़ों के इतने धने और विशाल होने के कारण बारिश की बूंदों को भी धरती पर आने मे कम से कम 10 मिनट लग जाते है ।
आदिवासी कबीला
अमेज़न का जंगल दुनिया का सबसे खतरनाक जंगल माना जाता है यहाँ के जंगलों मे रहने वाले लोग आदिवासी कबीले के कहलाते है जो दुनिया की चमक धमक और रौनक से बहुत दूर अपने ही रहन सहन मे मगन रहते है और बाहरी दुनिया के लोगों के लिए ये जंगल बेहद खतरनाक माना जा सकता है ।
क्यूँकी ये जंगल बेहद खतरनाक जीव जन्तुओ तथा जानवरों से घीरा हुआ है आसान शब्दों कहें तो यदि कोई इन जानवरों से बच भी जाए तो ये आदिवासी इनके जान के दुश्मन बन जाएंगे अब आप खुद सोचिए अगर जंगल इतना खतरनाक है तो उसमे रहने वाले लोग कितने खतरनाक होंगे ।
कहा जाता है दुनिया के सबसे खतरनाक कबीलों के आदिवासी इन कबीलों मे निवाश करते है जिन्हे ये पसंद नहीं की कोई बाहर वाला इनके इलाके मे ताक झांक भी करे । कई खोजकर्ता इन जंगलों मे जा के अपनी जान गवा चुके है और तो और कई ऐसे खतरनाक जानवर भी पाए जाते है जो और कहीं नहीं मिलते जैसे की दुनिया का सबसे ज्यादा खतरनाक सांप Anaconda भी यही ही निवाश करता है ।
Amazon के जंगल मे पाए जाने वाले कुछ खतरनाक जीव-जन्तु !
1. Bullet Antआपने चींटी तो बहुत सारी देखी होंगी लेकिन इस जंगल मे पाया जाने बुलेट आँट एक बहुत ही छोटी चींटी होती है लेकिन इसका डंक बहुत ही खतरनाक होता है इस चींटी का कांटना किस बुलेट के लगने के समान होता है उतना ही दर्द देती है जितना किसी को बुलेट लगने के टाइम पे होता है ।
इसलिए ही शायद इसे बुलेंट आँट कहा जाता है इसके काटने से असहनीय दर्द होता है और बुखार भी आ जाता है ये छोटी सी चींटी किसी की जान लेने के लिए काफी है ।
2. Dangerous Frog
इस जंगल मे 120 प्रकार के जहरीले मेंडक भी पाए जाते है जो दिखने मे बहुत ही आकर्षक लगते है लेकिन एक मेंडक मे 10 लोगों को मारने लायक जहर पाया जाता है इनकी उत्पत्ति ज्यादातर बारिश के दिनों मे बढ़ जाती है ।
3. Anaconda Snake
वैसे तो आप सब लोगों ने ज्यादा तर सांप फिल्मों मे ही देखा होगा और ये सांपों का बाप अनाकोंडा इसके ऊपर तो फिल्म भी बन चुकी है जो की एक बार के एक आदमी को निगलने की शक्ति रखता है ये भी इसी अमेजन के जंगल मे ज्यादातर दलदलीय स्थान पर पाया जाता है ।
4. Eagle
अमेजन के जंगल मे एक ईगल की प्रजाति भी रहती है जो की बेहद खतरनाक है और इसके पंख की लंबाई 3 फीट की और वजन 5 से 6 किलो तथा साइज़ बहुत ही बड़ा होता है । यह अपने वजन से दुगुना वजन अपने पंजों मे पकड़ के उड़ सकता है और ये बड़े-बड़े जानवर के बच्चों का शिकार करता है ।
5. Black Caiman
ब्लैक कैमन मगरमच्छ की एक प्रजाति है जो की एक समय पे बड़ी दुरलब हो गई थी ये लंबाई मे 13 से 20 फीट के बीच बढ़ती है देखा जाए तो ये दुनिया का सबसे बड़ा मगरमच्छ होता है इसका रंग पूरा काला होता है और ये अपने इसी रंग की वजह से अपने शिकार को दिख नहीं पाता और उसपे अटैक कर आराम से पकड़ लेता है ।

Thanks for watching
ReplyDelete